इंकलाबी मजदूर केंद्र ने एसआईआर रद्द करने की मांग की:राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मतदाता सूची से नाम कटने पर सवाल उठाए

Oct 14, 2026 - 15:08
0
इंकलाबी मजदूर केंद्र ने एसआईआर रद्द करने की मांग की:राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मतदाता सूची से नाम कटने पर सवाल उठाए
बरेली। इंकलाबी मजदूर केंद्र ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया रद्द करने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि इससे बड़ी संख्या में गरीब मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे उनके मताधिकार पर असर पड़ रहा है। शहर सचिव ध्यान चंद्र मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुमारी पूनम भास्कर को सौंपा। ज्ञापन में एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की गई। मौर्य ने बताया कि मतदाता सूची की जांच में पारदर्शिता नहीं है। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित बेला एस्टेट का उदाहरण दिया, जहां एसआईआर से पहले 729 नाम थे, जो अब घटकर सिर्फ एक रह गया है। संगठन ने चिंता जताई कि दस्तावेज न होने पर गरीबों, भूमिहीनों, प्रवासी मजदूरों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को मतदाता सूची में नाम बनाए रखने में दिक्कत हो सकती है। दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने का भी विरोध किया गया। इंकलाबी मजदूर केंद्र ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों को हटाने की भी मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User