बेतवा पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट की मरम्मत बनी चुनौती:ट्रैफिक के कारण लगा जाम, अब NHAI रात में काम करेगी
हमीरपुर में बेतवा नदी पुल पर 10 नंबर पियर के एक्सपेंशन जॉइंट की मरम्मत एनएचएआई के लिए चुनौती बन गई है। मंगलवार को दिन में काम शुरू होते ही लंबा जाम लग गया। अब एनएचएआई ने रात में काम करने का फैसला किया है। मरम्मत के कारण मंगलवार को पूरे दिन यातायात धीमा रहा। जाम खुलवाने में ट्रैफिक और कोतवाली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने बुधवार को रूट डायवर्ट किया। एसपी मृगांक शेखर पाठक के आदेश पर कानपुर से आने वाले भारी वाहनों को चौडगरा से बांदा की ओर मोड़ा गया। कानपुर से पपरेन्दा होते हुए सुमेरपुर और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कबरई जाने का मार्ग तय किया गया। राठ, सरीला, बिंवार क्षेत्र से कानपुर जाने वाले बड़े व भारी वाहनों को उरई-जालौन मार्ग पर डायवर्ट किया गया। इन रास्तों पर बैरियर भी लगाए गए हैं। एनएचएआई ने बुधवार को दिन में काम बंद रखा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)