इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर बेल्ट से पीटा, VIDEO:युवकों ने लात-घूसे मारे, कान पकड़वाकर माफी मंगवाई; बाइक में बैठाकर ले गए

Oct 09, 2026 - 17:59
0
इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर बेल्ट से पीटा, VIDEO:युवकों ने लात-घूसे मारे, कान पकड़वाकर माफी मंगवाई; बाइक में बैठाकर ले गए
शाहजहांपुर में इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर लड़के को पीट दिया गया। कुछ युवकों ने एक लड़के को घेर लिया। उसे थप्पड़ मारे। बेल्ट से भी पीटा गया। मारपीट का 1 मिनट 26 सेकेंड का वीडियो शुक्रवार दोपहर 3 बजे सामने आया। मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। इसमें नाबालिग लड़के को पीटते हुए कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने लड़के से कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई। उसे जबरन बाइक में बैठाकर ले गए। पुलिस वीडियो के आधार पर पीड़ित और आरोपियों की पहचान कर रही है। मामला चौक कोतवाली क्षेत्र का है। इंस्टाग्राम पर खुद को बदमाश समझने की बात कही बंगश मोहल्ले में कुछ युवकों ने एक नाबालिग लड़के को घेर लिया। इसके बाद उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में आरोपी नाबालिग को इंस्टाग्राम पर खुद को बदमाश समझने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद वे उसे थप्पड़ मारते हैं। एक युवक बेल्ट से भी पिटाई करता है। नाबालिग लगातार मारपीट की वजह पूछता रहता है, लेकिन आरोपी उसकी बात अनसुनी कर देते हैं। जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश वीडियो में आरोपी गाली-गलौज करते हुए लड़के को जबरन बाइक पर बैठाते दिखाई दे रहे हैं। बाइक स्टार्ट करने के बाद वे उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि वे उसे कहां ले गए। पीड़ित नाबालिग प्रतीत हो रहा है। विवाद की वजह सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी बताई जा रही है। वीडियो के आधार पर पहचान कर रही पुलिस वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सीओ देवव्रत वाजपेयी ने बताया- घटना की जानकारी मिली है। वीडियो के आधार पर आरोपियों और पीड़ित की पहचान की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User