ISD कॉलेज के लैब अटेंडेंट की गोली मारकर हत्या:प्रयागराज में घर में घुसकर हमला किया, पड़ोसियों से विवाद चल रहा था

Oct 15, 2026 - 13:25
0
ISD कॉलेज के लैब अटेंडेंट की गोली मारकर हत्या:प्रयागराज में घर में घुसकर हमला किया, पड़ोसियों से विवाद चल रहा था
प्रयागराज में 52 साल के ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के लैब अटेंडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घरवालों ने बताया कि गुरुवार सुबह पड़ोस के कुछ लोग मेरे घर में घुस आए। हमलावरों ने लाठी-डंडों से लैब अटेंडेंट पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र की है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घर में घुसकर उन पर हमला किया और गोली मार दी। परिजनों के मुताबिक, सतीश कुमार श्रीवास्तव सलोरी में रहते थे। पड़ोसियों से उनकी किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आरोपियों ने गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसआरएन अस्पताल में पुलिस तैनात है। वहीं अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में वकील जुट रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User