पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने नई राजनीतिक पार्टी बनाई:नाम- जननीति भारत रखा, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ेंगी

Oct 15, 2026 - 13:25
0
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने नई राजनीतिक पार्टी बनाई:नाम- जननीति भारत रखा, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ेंगी
यूपी की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। पार्टी का नाम ‘जननीति भारत’ रखा है। उन्होंने गुरुवार दोपहर एक बजे फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर जिले की सदर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। इससे पहले 30 सितंबर को दिव्या मित्तल ने राजनीति में एंट्री का ऐलान किया था। कहा था कि यूपी में ही रहूंगी। डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी। किसी पार्टी के साथ नहीं जुड़ूंगी। अकेले चलूंगी। मेरा मकसद राजनेता बदलना नहीं, बल्कि पूरी राजनीति को बदलना है। मुझे पैसा और बाहुबल नहीं चाहिए। ‌2013 बैच की IAS रहीं दिव्या ने 30 अगस्त को नौकरी से इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया था। तभी से उनके फ्यूचर प्लान को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। दिव्या ने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA करने के बाद लंदन में लाखों के पैकेज वाली नौकरी की थी। दिव्या मित्तल के बयान का VIDEO देखिए इस्तीफा मंजूर होने पर लिखा था- बढ़े चलो, बढ़े चलो पूर्व IAS दिव्या ने 30 अगस्त को नौकरी से इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया था। इस्तीफा मंजूर होने पर दिव्या ने लिखा था- मेरा IAS से त्यागपत्र स्वीकार हो गया है। साथ ही कवि जयशंकर प्रसाद के नाटक चंद्रगुप्त की लाइनें भी ल प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो। प्रशस्त पुण्य पंथ है- इसका अर्थ है कि मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता का यह मार्ग बहुत ही विशाल, साफ और पवित्र (पुण्यदायी) है। बढ़े चलो, बढ़े चलो- कवि देश के साहसी सपूतों और सैनिकों का आह्वान करते हैं कि वे बिना रुके, बिना डरे इस पावन मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। लंदन की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आई थीं दिव्या दिव्या मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। IIT-IIM से पढ़ाई के बाद लंदन में नौकरी की। यहीं गगनदीप सिंह से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने लव-मैरिज की। हालांकि, कुछ सालों बाद पति-पत्नी लंदन की नौकरी छोड़ भारत लौट आए। दिव्या UPSC की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने बिना कोचिंग पहले प्रयास में IPS क्लियर किया। उन्हें गुजरात कैडर मिला। IPS की ट्रेनिंग के दौरान भी दिव्या ने IAS की तैयारी जारी रखी। अगले ही साल 2013 में उनका IAS में सिलेक्शन हो गया। दिव्या के पति पंजाब के रहने वाले, पहले प्रयास में UPSC पास किया था दिव्या के पति गगनदीप सिंह का परिवार पंजाब के बठिंडा जिले के गिद्दड़बाहा का रहने वाला है। उन्होंने 1998 से 2002 तक IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद 2003 से 2005 तक IIM बैंगलोर से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। गगनदीप ने 2010 में पहले ही प्रयास में UPSC पास किया था। उन्हें इंडियन ट्रेड सर्विस मिली थी। चार साल पहले, 2022 में उन्होंने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में संयुक्त महानिदेशक के पद से इस्तीफा दिया था। खबर अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User