इटावा का शातिर लुटेरा बदायूं से गिरफ्तार:गंगा एक्सप्रेसवे पर की थी लूट, तीन साथी पहले ही जेल जा चुके
बदायूं में मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर चालक और हेल्पर से मारपीट कर लूट करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार सुबह 11 बजे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर निवासी मुकुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बोलेरो सवार बदमाशों ने कैंटर रुकवाया था 24 जुलाई की तड़के करीब 3 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर मैरी बजर मैरी गांव के पास बोलेरो सवार 3-4 बदमाशों ने बिहार से आ रहे कैंटर को रुकवा लिया था। बदमाशों ने चालक जराफत निवासी आरिफपुर, थाना बाबूगढ़, हापुड़ और हेल्पर के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश दोनों के मोबाइल और कैंटर को लूटकर उन्हें जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे। विवेचना में सामने आया था मुकुल का नाम घटना के बाद कैंटर चालक की तहरीर पर मूसाझाग थाने में FIR दर्ज की गई थी। पुलिस की विवेचना में मुकुल कुमार का नाम सामने आया। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गुरुवार को मुकुल कुमार को शहर में कलेक्ट्रेट के पास ममता जलपान गृह के सामने से गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी की गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। मुकुल कुमार के खिलाफ इटावा के बकेवर थाने में वर्ष 2021 में गैंगस्टर एक्ट का मामला भी दर्ज है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)