राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:आगरा में ब्लैक डे बनाकर जताया विरोध, CEC के इस्तीफे की मांग

Oct 08, 2026 - 16:53
0
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:आगरा में ब्लैक डे बनाकर जताया विरोध, CEC के इस्तीफे की मांग
आगरा में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन 'ब्लैक डे' के रूप में मनाया गया। धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। "राहुल गांधी जिंदाबाद", "ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो" और "ज्ञानेश कुमार को जेल जाना होगा" जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश है। केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। बता दें कि 28 सितंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता सीईसी के पैतृक घर तक पहुंच गए थे और घर पर कालिख पोत दी थी। उस घटना के बाद से प्रशासन इस बार पहले से ज्यादा अलर्ट था। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, मनोज जैन बोहरा, सत्येंद्र कैंप, अनुज शिवहरे, अजहर वारसी, अपूर्व शर्मा, संतोष चंद्र, प्रमोद कश्यप, अदनान कुरैशी, राम वकील धाकरे, सुगम शिवहरे, विनोद जरी, इदरीश भाई, बशीर उल हक, रॉकी शरीफ, कल्लू चाचा, मधुराम शर्मा, राजकुमारी, लक्ष्मी नारायण, अश्विनी बिट्टू, नीलोफर, राशिद अली और सोनू सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User