इटावा में 1,243 ट्रेन यात्रियों पर कार्रवाई:टिकट चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे ने 10 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला

Oct 07, 2026 - 08:15
0
इटावा में 1,243 ट्रेन यात्रियों पर कार्रवाई:टिकट चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे ने 10 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला
प्रयागराज मंडल में यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा कराने और रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सितंबर महीने में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत इटावा स्टेशन पर भी बिना टिकट और अनियमित यात्रा समेत अन्य मामलों में कार्रवाई की गई। 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक इटावा स्टेशन पर कुल 1,243 मामले पकड़े गए। इनमें बिना टिकट यात्रा के 449 मामले सामने आए, जबकि अनियमित टिकट के 602 मामले दर्ज किए गए। बिना टिकट यात्रा करने वाले 449 यात्रियों से रेलवे ने 403380 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं अनियमित टिकट के 602 मामलों में 433995 रुपये की वसूली की गई। धूम्रपान और गंदगी पर भी कार्रवाई इटावा स्टेशन पर धूम्रपान और गंदगी फैलाने के मामलों में भी रेलवे ने कार्रवाई की। ऐसे 192 यात्रियों से कुल 176340 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अनबुक्ड लगेज का कोई मामला सामने नहीं आया। सितंबर में इटावा स्टेशन पर सभी श्रेणियों को मिलाकर रेलवे ने कुल 1013715 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और रेलवे नियमों के पालन के लिए टिकट चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही ट्रेन में सफर करें। रेल परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User