रायबरेली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:काजीपुर तेलियानी के पास से पकड़ा गया, दरिंदगी के बाद फरार हो गया था
रायबरेली की नसीराबाद पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पूरे मदारी मजीरे डीघा निवासी गुरुप्रीत साहू (पुत्र राजाराम साहू) ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान, 5 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी गुरुप्रीत साहू को पूरे मिया गफूर काजीपुर तेलियानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक करुणाशंकर तिवारी, उप निरीक्षक अतुल कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार, आरक्षी जितेन्द्र कुमार और आरक्षी सचिन शुक्ला शामिल थे। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)