इटावा में बाइक पुलिया से टकराई, दो गंभीर घायल:टक्कर के बाद खड्डे में गिरे, मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर
इटावा में बसरेहर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित अकबरपुर चौराहे के पास शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया की दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जावेद और साथ बैठी महिला रजनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। इटावा से कर्री पुलिया जा रहे थे जानकारी के अनुसार जावेद, रजनी के साथ बाइक से इटावा से चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री पुलिया गांव जा रहे थे। बसरेहर बाईपास पर अकबरपुर चौराहे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया की दीवार से जा टकराई।
टक्कर के बाद खड्डे में गिरे टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे बने गहरे खड्डे में जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को खड्डे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी बसरेहर ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)