टॉर्च-छतरी लेकर पंचायत भवनों की जांच करने निकले डीएम:10 में 7 भवन मिले बंद, पंचायत सहायक नहीं मिले, मानदेय में कटौती और नोटिस के निर्देश

Sep 26, 2026 - 20:24
0
टॉर्च-छतरी लेकर पंचायत भवनों की जांच करने निकले डीएम:10 में 7 भवन मिले बंद, पंचायत सहायक नहीं मिले, मानदेय में कटौती और नोटिस के निर्देश
संभल में शनिवार देर शाम जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल खुद पंचायत भवनों की जमीनी हकीकत देखने निकले। हाथ में टॉर्च और छतरी लेकर उन्होंने विकासखंड संभल की ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। 10 पंचायत भवनों की जांच में 7 बंद मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित पंचायत सहायकों के मानदेय में कटौती और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सात पंचायत भवन मिले बंद जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी संभल प्रेमपाल सिंह ने भी विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। पलथा, मोमनपुर कढ़ेरा, भवांच, वेटला, सिसौटा, शाहपुर सोत (असमोली) और बराही के पंचायत भवन बंद मिले। पंचायत भवनों के बंद मिलने पर संबंधित पंचायत सहायकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिवों को संबंधित पंचायत सहायकों के मानदेय में कटौती और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। खानपुर खम्मार में लाइट और इनवर्टर नहीं मिला ग्राम पंचायत खानपुर खम्मार के पंचायत भवन में भी व्यवस्थाओं की कमी मिली। यहां लाइट और इनवर्टर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस पर संबंधित सचिव को पंचायत भवन में लाइट और इनवर्टर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीणों को पंचायत स्तर की सेवाओं के लिए परेशानी न हो। दो पंचायत भवनों में पंचायत सहायक मिले मौजूद निरीक्षण के दौरान नगला और मुकर्रबपुर के पंचायत भवनों में पंचायत सहायक मौजूद मिले। अधिकारियों के मुताबिक, यहां उनका काम संतोषजनक पाया गया। पंचायत भवनों को नियमित रूप से खोलने और ग्रामीणों को उपलब्ध सेवाएं सुचारु रूप से देने के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारी ने सिसौटा स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User