इटावा में हादसे के 17 दिन बाद युवक की मौत:दो दिन पहले पिता ने भी तोड़ा था दम, 28 सितंबर को पिकअप ने मारी थी टक्कर
इटावा में सड़क हादसे में घायल 30 वर्षीय पंकज पाल की 17 दिन बाद गुरुवार सुबह सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के महज दो दिन बाद ही उनके पिता ऊधल सिंह का भी निधन हो गया था। पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा लाया गया। पुठन गांव से लौटते समय हुआ था हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढिमरई निवासी पंकज पाल पुत्र ऊधल सिंह पाल 28 सितंबर को बाइक से पुठन गांव गए थे। शाम को लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। यहां उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के दो दिन बाद पिता का भी निधन पंकज गुजरात में हलवाई का काम करते थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई सुभाष ने बताया कि हादसे के दो दिन बाद ही उनके पिता ऊधल सिंह का भी निधन हो गया था। अब पंकज की मौत से परिवार में मातम पसरा है। एक ही परिवार में पिता और पुत्र को खोने से परिजन गहरे सदमे में हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)