इटावा में निजी अस्पताल में 15 वर्षीय किशोरी की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की
इटावा में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। शनिवार शाम करीब 7 बजे बुखार आने पर आईटीआई चौराहा स्थित न्यू सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के नाम पर पहले ही 6 से 7 हजार रुपये ले लिए गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया गया। भाई ने लगाए लापरवाही के आरोप जानकारी के अनुसार आरती पुत्री राजकुमार निवासी ग्राम छोटी फूफई थाना इकदिल को बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां सैंपल, बोतल चढ़ाई गई और इलाज के लिए पैसे भी पहले ही ले लिए गए। कुछ देर बाद बहन को घबराहट होने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी। सौरव का आरोप है कि इसके बाद अस्पताल वालों ने बोतल निकाल दी और कहा कि अब उसे दूसरे अस्पताल ले जाओ, यहां इलाज करना संभव नहीं है। पिता बोले-पहले ही ले लिए पैसे आरती के पिता राजकुमार ने बताया कि अस्पताल में उनसे 6 से 7 हजार रुपये पहले ही ले लिए गए थे। बेटी की हालत बिगड़ने पर अस्पताल की ओर से पहले थोड़ी परेशानी होने की बात कही गई, लेकिन बाद में उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया गया। परिजनों के मुताबिक, आरती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए सैफई या आगरा ले जाने की सलाह दी। परिजनों का कहना है कि अस्पताल ले जाते समय ही आरती की मौत हो गई। कार्रवाई की मांग कर रहा परिवार किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने न्यू सिद्धिविनायक हॉस्पिटल पर पैसे लेने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)