इटावा में पत्नी पर पति को जहर देने का आरोप:पति की हालत गंभीर, दोनों के बीच चल रहा था विवाद; पुलिस कर रही जांच

Sep 25, 2026 - 08:31
0
इटावा में पत्नी पर पति को जहर देने का आरोप:पति की हालत गंभीर, दोनों के बीच चल रहा था विवाद; पुलिस कर रही जांच
इटावा जिले के बसरेहर क्षेत्र के रमपुरा गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने गुरुवार रात गंभीर रूप ले लिया। रात करीब 9 बजे करन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करन सिंह के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अंजू ने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। भाई के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इस दौरान पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ जाने की जिद कर रही थी। इसी विवाद के चलते मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। शिकायत के बाद पुलिस पहुंची गुरुवार को करन सिंह ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी अंजू से पूछताछ की। पूछताछ के बाद विवाद शांत होने पर महिला पति के साथ घर जाने के लिए राजी हो गई थी। इसके बाद दोनों घर चले गए। देर शाम बिगड़ी युवक की हालत घर पहुंचने के बाद देर शाम करन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसकी हालत खराब होने पर वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक बलराज भाटी ने बताया कि पति की ओर से पत्नी पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिकित्सकीय रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User