इटावा में सड़क हादसे में हलवाई की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, काम से लौटते समय गई जान
इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब तीन बजे यमुना पुल के पास सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरथना थाना क्षेत्र के ऊमरसेंडा गांव निवासी कल्लू के रूप में हुई है। वह हलवाई का काम करते थे। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो युवक का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, कल्लू शुक्रवार शाम गांव के कुछ लोगों के साथ हलवाईगीरी का काम करने गए थे। उन्हें पूड़ी और रोटी बेलने के काम के लिए बुलाया गया था। शनिवार सुबह करीब तीन बजे काम खत्म होने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना पुल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए।
अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा बताया गया कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कल्लू घायल हो गए थे। हालांकि, हादसा किस तरह हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। उनके साथ काम पर गए व्यक्ति ने फोन करके परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक कल्लू की मौत हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव कल्लू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम छा गया। परिजन घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगे रहे। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शिवम राजपूत ने बताया कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है। पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कल्लू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)