इटावा में संदिग्ध हालात में घायल मिले युवक की मौत:रामलीला देखने गया था युवक, पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

Oct 16, 2026 - 09:51
0
इटावा में संदिग्ध हालात में घायल मिले युवक की मौत:रामलीला देखने गया था युवक, पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के बनी का नगला, आदर्श नगर के रहने वाले 35 साल के राम नारायण की गुरुवार रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बुधवार शाम दोस्तों के साथ लखना में रामलीला देखने गया था। परिजनों का आरोप है कि दो महीने पुरानी रंजिश में दीपचंद्र और नरेश बाबू ने उसे शराब पिलाकर मारपीट की और मरणासन्न हालत में दीपचंद्र के घर के बाहर फेंक दिया। रामलीला देखकर लौट रहे बड़े भाई पंकज ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा। परिजन उसे बकेवर सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राम नारायण पुत्र होती लाल को बुधवार शाम दीपचंद्र पुत्र रामनरेश और नरेश बाबू अपने साथ रामलीला दिखाने के लिए ले गए थे। परिवार का आरोप है कि करीब दो महीने पहले शराब पीने के दौरान राम नारायण और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की गई। मृतक की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया कि दीपचंद्र और नरेश बाबू ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके पति के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें बकेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल बाबू ने बताया कि परिजन युवक को अस्पताल लेकर आए थे। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User