इटावा में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत:भंडारे में जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

Oct 10, 2026 - 20:07
0
इटावा में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत:भंडारे में जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल
इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को चंबल पुल से करीब 500 मीटर पहले एक हादसा हुआ। चलते ट्रैक्टर में झटका लगने से 23 साल का युवक कल्लू कश्यप सड़क पर गिर गया। ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ने से उसकी मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। कल्लू, जगदीश चंद्र निवासी जगपुरा के ट्रैक्टर पर हलवाई सहित अन्य लोगों के साथ मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित शनिचरा धाम में भंडारे में शामिल होने जा रहा था। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में चंबल पुल से पहले ट्रैक्टर में अचानक झटका लगने से वह गिर गया। हादसे की सूचना पर बढ़पुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को ट्रैक्टर मालिक के साथ जिला अस्पताल इटावा पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User