नवरात्रि से पहले कानपुर पुलिस का फ्लैग मार्च:संवदेनशील इलाकों में घोड़े पर सवार होकर निकले पुलिस कमिश्नर, कहा- अफवाहों से बचें

Oct 10, 2026 - 20:07
0
नवरात्रि से पहले कानपुर पुलिस का फ्लैग मार्च:संवदेनशील इलाकों में घोड़े पर सवार होकर निकले पुलिस कमिश्नर, कहा- अफवाहों से बचें
आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कानपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। शनिवार को कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के भीड़-भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस बल ने संदिग्धों और वाहनों की गहनता से चेकिंग की। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल और एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. विपिन ताडा के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च परेड ग्राउंड से शुरू हुआ। इसके बाद पुलिस का दस्ता सद्भावना चौराहा, मूलगंज, लाटूश रोड और बांस मंडी चौकी सहित शहर के प्रमुख व्यापारिक व संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। अफवाहों से बचने की अपील की मार्च के दौरान पुलिस कमिश्नर ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस कमिश्नर ने आमजन को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। चप्पे-चप्पे पर चेकिंग फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख चौराहों और बाज़ारों में संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों को रोककर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस फ्लैग मार्च में डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और संबंधित थानों का भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सभी जोनों के डीसीपी ने की पैदल गश्त इसके साथ ही चारो जोनों के डीसीपी ने अपने–अपने क्षेत्रों में नवरात्रि पर्व पर मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों व विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के पर्याप्त पुलिस बल व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन के माध्यम से निगरानी तथा नियमित पुलिस गश्त करने के निर्देश दिए गए, जिससे नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User