इटावा में वन्यजीव सप्ताह:रेड क्राउन रूफ टर्टल की विशेषताओं और संरक्षण की आवश्यकता पर जानकारी दी
इटावा में सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय वन्यजीव सप्ताह का समापन हुआ। अंतिम दिन गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजाति रेड क्राउन रूफ टर्टल के संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन सहयोगी इंटर कॉलेज मोढी में आयोजित संगोष्ठी में विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मंजू भदौरिया ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए हर छोटे-बड़े जीव का अस्तित्व जरूरी है। डॉ. राजीव चौहान ने रेड क्राउन रूफ टर्टल की विशेषताओं और संरक्षण की आवश्यकता पर जानकारी दी। शिक्षक मुकेश बाबू ने कहा कि चंबल और गंगा बेसिन में अवैध रेत खनन और प्रदूषण से इन जीवों के प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों की रक्षा करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)