इटावा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने 3 लोगों पर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

Oct 18, 2026 - 19:32
0
इटावा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने 3 लोगों पर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
इटावा में रविवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर खेतों में पुराने कुएं के पास बबूल के पेड़ पर गमछे से लटका मिला। खेत की तरफ जाते समय ग्रामीणों ने शव को देखा। पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजन और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देखिए मामले से जुड़ी तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… चकरनगर क्षेत्र के बिठौली थाना में रोहित परिहार (24) पुत्र शिशुपाल सिंह परिहार निवासी बंसरी का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार रोहित के पड़ोसी गांव की एक महिला से संबंध थे। इसी बात को लेकर तीन लोग कथित तौर पर उसे परेशान करते थे। खाद लेने गया था रोहित आरोप है कि घटना से एक दिन पहले रोहित खाद लेने गया था, जहां तीनों लोगों ने उसे घेरकर जान से मारने की धमकी दी। घर लौटने पर रोहित ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने इन्हीं तीन लोगों पर रोहित को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बिठौली थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया- रोहित के साथ मारपीट या धमकी की कोई शिकायत पहले थाने में नहीं मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों के आरोपों और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User