लखनऊ में घबराहट होने के बाद विवाहिता की मौत:मुंह से झाग निकला, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; ब्लड प्रेशर की मरीज थी
लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर की सैनिक एन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले संदीप पाटिल की पत्नी कुसुम गौतम (40) ने 18 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। वह शुगर और ब्लड प्रेशर की मरीज थीं। शनिवार रात करीब 10 बजे कुसुम को घबराहट हुई। पति संदीप ने शुगर या बीपी की दवा दी, जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। मुंह से सफेद झाग निकलने लगा। संदीप ने ससुराल वालों को सूचना दी और रात करीब 3 बजे कुसुम को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत बता दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)