इटावा सफारी पार्क में शेर विश्वा नए क्राल में पहुंचा:शेरनी नीरजा के चारों शावक पहली बार ब्रीडिंग सेंटर के पैडॉक में दिखे

Oct 10, 2026 - 18:43
0
इटावा सफारी पार्क में शेर विश्वा नए क्राल में पहुंचा:शेरनी नीरजा के चारों शावक पहली बार ब्रीडिंग सेंटर के पैडॉक में दिखे
इटावा सफारी पार्क में शेरों को बेहतर सुविधा देने और उनके व्यायाम के लिए नए क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वन्य प्राणी सप्ताह 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य प्राणी उद्यान प्राधिकरण के सदस्य सचिव नीरज कुमार, आईएफएस ने लॉयन हाउस नंबर दो स्थित जेसिका निवास के पास नवनिर्मित क्राल का उद्घाटन किया था। सफारी निदेशक ने शाम 6 बजे वीडियो जारी किया। शेरों को मिला अतिरिक्त क्षेत्र इटावा सफारी पार्क निदेशक अनिल कुमार पटेल नवनिर्मित क्राल का निर्माण शेरों को थोड़ा बड़ा क्षेत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इससे जेसिका निवास में रह रहे शेर गीगो और विश्वा तथा शेरनियां जेसिका और हीर को व्यायाम के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी। साथ ही पर्यटक अपनी सफारी बस से इस क्षेत्र में शेरों को देख सकेंगे। शनिवार को शेर विश्वा ने इस नए क्षेत्र का समुचित उपयोग किया। पहली बार चारों शावकों के साथ दिखी नीरजा इसी तरह शनिवार को शेरनी नीरजा को पहली बार अपने चारों शावकों के साथ ब्रीडिंग सेंटर के पैडॉक में छोड़ा गया। यहां पांचों ने अच्छी चहलकदमी की। शावकों को धीरे-धीरे शेरनी नीरजा से अलग करने के उद्देश्य से उन्हें इस क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है, ताकि नीरजा को दोबारा मेटिंग के लिए बब्बर शेर कान्हा के पास लाया जा सके। सात महीने से अधिक उम्र के हो चुके हैं शावक शेरनी नीरजा के चारों शावकों का जन्म 8 मार्च 2026 को हुआ था। अब ये सात महीने से अधिक उम्र के हो चुके हैं। चारों शावक बब्बर शेर कान्हा की संतान हैं। कान्हा की अब तक 12 संतानें इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर कान्हा की अब तक कुल 12 संतानें हो चुकी हैं। इनमें से 11 शेर इटावा सफारी पार्क में हैं, जबकि एक शेर अज्जू को रोहतक चिड़ियाघर भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User