मेरठ में प्रेमिका को ई-रिक्शा से धक्का दिया:जेल चुंगी से CCS यूनिवर्सिटी तक पीटता लाया, लोगों ने आरोपी युवक को पीटा
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में शनिवार शाम चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के सामने एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट की। दोनों के बीच विवाद जेल चुंगी से शुरू हुआ था। आरोप है कि सर छोटूराम कॉलेज के गेट के पास युवक ने महिला को ई-रिक्शा से धक्का दे दिया। महिला सड़क पर गिर गई और वहां से गुजर रही कार की चपेट में आने से बाल-बाल बची। घटना देखकर मौके पर मौजूद लोग भड़क गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर हंगामा हुआ और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। जेल चुंगी से यूनिवर्सिटी तक हुआ विवाद शनिवार शाम युवक और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद युवक महिला के साथ मारपीट करते हुए जेल चुंगी से यूनिवर्सिटी की ओर पहुंचा। रास्ते में भी दोनों के बीच विवाद और मारपीट होने की बात सामने आई है। ई-रिक्शा से गिरने के बाद लोगों ने पकड़ा दोनों जब सर छोटूराम कॉलेज के गेट के पास पहुंचे, तो युवक ने महिला को ई-रिक्शा से धक्का दे दिया। महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान वहां से एक कार गुजर रही थी। महिला कार की चपेट में आने से बच गई। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और युवक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना के दौरान सड़क पर भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला की शिकायत और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के संबंध में फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)