इटली में स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन:कुछ विदेशी छात्रों की संख्या 30% तक सीमित; माता-पिता को भी इटैलियन पढ़ना होगा
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने स्कूलों के लिए नए नियमों को मंजूरी दी है। इसके तहत स्कूलों में बुर्का और नकाब जैसे पूरे चेहरे को ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगा दी गई है। कुछ विदेशी छात्रों की संख्या भी एक क्लास में अधिकतम 30% रखने का नियम बनाया गया है। सरकार का कहना है कि इससे छात्रों को इटैलियन भाषा सीखने और स्कूलों में बेहतर तरीके से घुलने-मिलने में मदद मिलेगी। नए नियम गुरुवार को कैबिनेट ने मंजूर किए। इन्हें फिलहाल डिक्री-लॉ के तौर पर लागू किया जाएगा, लेकिन संसद को 60 दिनों के भीतर इसे कानून में बदलना होगा। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)