SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त का दौरा रद्द:मेरठ-वाराणसी में जेन-जी संवाद होना था, नई तारीख तय नहीं

Sep 25, 2026 - 09:55
0
SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त का दौरा रद्द:मेरठ-वाराणसी में जेन-जी संवाद होना था, नई तारीख तय नहीं
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मेरठ और वाराणसी दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। उन्हें 25 सितंबर को मेरठ के CCSU में Gen-Z के साथ संवाद करना था। इसके बाद 28 सितंबर को वाराणसी में भी युवाओं से संवाद का कार्यक्रम था। दोनों कार्यक्रमों की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है। मेरठ में निर्वाचक साक्षरता क्लब (ELC 2.0) और ECI-Net का क्षेत्रीय सम्मेलन भी प्रस्तावित था। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों के विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद होना था। वाराणसी के कार्यक्रम में भी युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया, डिजिटल माध्यमों और मतदाता सेवाओं की जानकारी देने की योजना थी। 21 सितंबर को ही मेरठ में तैयारियां रोक दी गई थीं मेरठ में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लेकिन 21 सितंबर को इन्हें रोक दिया गया। इसके बाद दौरा स्थगित होने की स्थिति स्पष्ट हो गई। हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से दोनों कार्यक्रम स्थगित करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद उठे सवालों के बीच दौरा स्थगित होने को लेकर चर्चाएं हैं। आयोग के भीतर मतभेद होने की बात भी सामने आ रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। युवाओं से निर्वाचन प्रक्रिया पर होना था संवाद मेरठ में विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद के जरिए युवाओं को मतदाता सूची, मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने की योजना थी। साथ ही उनके सवालों का जवाब भी दिया जाना था। वाराणसी में युवाओं को डिजिटल माध्यमों और मतदाता सेवाओं से जोड़ने के लिए कार्यक्रम रखा गया था। दोनों आयोजनों का उद्देश्य युवाओं की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी और जागरूकता बढ़ाना था। अगस्त में शुरू किया था ELC 2.0 अभियान मुख्य चुनाव आयुक्त ने अगस्त में Gen-Z के साथ संवाद किया था। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची, मतदान और आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी साझा की गई थी। इसी दौरान ELC 2.0 की शुरुआत भी की गई थी। इसके बाद अभियान को क्षेत्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम तय किए गए थे। शुरुआत में दोनों शहरों में दो-दो दिन के कार्यक्रम प्रस्तावित थे, जिन्हें बाद में घटाकर एक-एक दिन कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User