IVRI में 10 दिन से चल रही हड़ताल खत्म:पुलिस-प्रशासन और संस्थान के अधिकारियों ने छात्रों के साथ बैठक कर निकाला समाधान

Oct 14, 2026 - 22:46
0
IVRI में 10 दिन से चल रही हड़ताल खत्म:पुलिस-प्रशासन और संस्थान के अधिकारियों ने छात्रों के साथ बैठक कर निकाला समाधान
बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) में 10 दिन से चल रहा Gen-Z डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को खत्म हो गया। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे 150 से ज्यादा छात्र-छात्राएं ₹13 हजार प्रतिमाह मिलने पर सहमत हो गए। पुलिस-प्रशासन और संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद छात्रों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया और पढ़ाई पर लौट गए। छात्र 12 महीने की अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप के दौरान ₹25 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड देने की मांग कर रहे थे। फिलहाल उन्हें 6 महीने के लिए ₹3 हजार प्रतिमाह मिलते थे। छात्र चाहते थे कि स्टाइपेंड बढ़ाने के साथ इसे पूरे 12 महीने के लिए लागू किया जाए। 9 छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठी थीं आंदोलन के दौरान 9 छात्राओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। मंगलवार को अनशन पर बैठी एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। छात्रों का कहना था कि इंटर्नशिप के दौरान जिम्मेदारियां ज्यादा हैं, लेकिन इसके मुकाबले मिलने वाला स्टाइपेंड काफी कम है। इसी मांग को लेकर वे 10 दिन से धरना दे रहे थे। अधिकारियों के साथ बैठक में निकला समाधान आंदोलन खत्म कराने के लिए पुलिस-प्रशासन और IVRI के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठक की। बातचीत के बाद स्टाइपेंड ₹13 हजार प्रतिमाह करने पर सहमति बनी। इसके बाद छात्रों ने हड़ताल समाप्त कर दी। कई राज्यों के छात्र आंदोलन में थे शामिल आंदोलन में उत्तर प्रदेश के अलावा लद्दाख, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों के छात्र शामिल थे। छात्रों ने अपनी मांग के समर्थन में हरियाणा के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS) सहित दूसरे संस्थानों में मिलने वाले इंटर्नशिप अलाउंस का हवाला दिया था। 10 दिन तक चले धरने और भूख हड़ताल के बाद सहमति बनने से संस्थान में सामान्य गतिविधियां फिर शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User