रामलीला में ताड़का, सुबाहु और मारीच का वध:बहराइच में मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने मुनि आगमन और यज्ञ रक्षा के प्रसंग दिखाए

Oct 14, 2026 - 22:46
0
रामलीला में ताड़का, सुबाहु और मारीच का वध:बहराइच में मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने मुनि आगमन और यज्ञ रक्षा के प्रसंग दिखाए
बहराइच में सरयू तट स्थित बशीरगंज रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की रामलीला का मंचन जारी है। बुधवार देर रात तक चले कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने मुनि आगमन, ताड़का वध, यज्ञ रक्षा, सुबाहु वध और मारीच वध के प्रसंगों का मंचन किया। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। श्रीराम ने किया ताड़का का वध मंचन में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र के साथ वन जाते समय ताड़का ने श्रीराम और लक्ष्मण का रास्ता रोक लिया। इस पर भगवान श्रीराम ने अपने धनुष-बाण से ताड़का का वध कर दिया। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र के आश्रम में यज्ञ की रक्षा का प्रसंग दिखाया गया। यज्ञ में बाधा डालने पहुंचे मारीच और सुबाहु का श्रीराम ने वध कर दिया और ऋषियों को भय से मुक्त कराया। कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, संतोष अग्रवाल, कमल शेखर गुप्ता, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, जय जय अग्रवाल, राहुल रॉय, अंशुमान यज्ञसैनी, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव और रवि गुलशन समेत कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User