जादू के करतबों से ग्रामीणों को किया जागरूक:ग्रामीणों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए

Oct 17, 2026 - 16:09
0
जादू के करतबों से ग्रामीणों को किया जागरूक:ग्रामीणों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए
सीतापुर में रामकोट के अर्थाना बाजार प्रांगण में नाबार्ड के संयोजन में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय सीतापुर की ओर से वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई। जादूगर अमित सिंह राणा ने करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। बैंककर्मियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और ऋण योजनाओं की जानकारी दी। सवाल-जवाब प्रतियोगिता में अमन पांडेय प्रथम और मनोज शुक्ला द्वितीय रहे। सहायक प्रबंधक बृजेंद्र सिंह, अंकुर शुक्ल और मनोज सहित बैंककर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User