मां की डांट से नाराज बेटी ने खाया जहर, मौत:कानपुर में घर के काम को लेकर मां ने लगाई थी फटकार, इलाज के दौरान मौत

Oct 17, 2026 - 16:09
0
मां की डांट से नाराज बेटी ने खाया जहर, मौत:कानपुर में घर के काम को लेकर मां ने लगाई थी फटकार, इलाज के दौरान मौत
कानपुर में घर के कामकाज को लेकर मां की डांट से नाराज बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन किशोरी को लेकर हैलट पहुंचे, लेकिन शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने मां की डांट से आहत होकर किशोरी के जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई है। फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घर के कामकाज को लेकर मां ने डांटा था चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां के रहने वाले सुरेश पाल एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी सरस्वती, बेटा हर्षित और बेटी हर्षिता पाल (17) थी। पिता के मुताबिक, शुक्रवार रात घर में किसी बात को लेकर पत्नी ने बेटी को डांट दिया था। बताया जा रहा है कि घर के कामकाज को लेकर मां ने उसे फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर किशोरी ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में हैलट अस्पताल ले गए परिजन जहरीला पदार्थ खाने के बाद हर्षिता की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर हैलट पहुंचे, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चकेरी पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में मां की डांट से आहत होकर किशोरी के जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User