जैतपुर में मां दुर्गा का जागरण:ब्लॉक प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ते हैं धार्मिक आयोजन

Oct 20, 2026 - 12:16
0
जैतपुर में मां दुर्गा का जागरण:ब्लॉक प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ते हैं धार्मिक आयोजन
बाराबंकी में सूरतगंज ब्लॉक के जैतपुर में मां दुर्गा जागरण और रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा ब्लॉक प्रमुख शेखर हयारण ने मां शेरावाली के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान जय मां दुर्गा जागरण युवा समिति के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। मां के जयकारों से दरबार गूंज उठा। शेखर हयारण ने कहा कि धार्मिक आयोजन युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा महादेवा मंडल अध्यक्ष ननकू चौहान, समिति अध्यक्ष रामवीर चौहान, बूथ अध्यक्ष मोनू चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User