लखीमपुर में पूर्व प्रधान की हत्या का खुलासा, दामाद गिरफ्तार:गुजारा भत्ते के विवाद में की थी हत्या, 48 घंटे में खुलासा

Oct 20, 2026 - 12:16
0
लखीमपुर में पूर्व प्रधान की हत्या का खुलासा, दामाद गिरफ्तार:गुजारा भत्ते के विवाद में की थी हत्या, 48 घंटे में खुलासा
लखीमपुर खीरी में पूर्व प्रधान शिवसागर वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। गुजारा भत्ते के विवाद और जमीन कुर्क होने के डर से दामाद संतोष ने ही ससुर की हत्या की थी। आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से बल्लम और खून से सनी शर्ट मिली है। 17 अक्टूबर की शाम शिवसागर वर्मा साइकिल से खेत से घर लौट रहे थे। मथना-शिवालापुरवा मार्ग पर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई। बेटी अनीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि अनीता देवी और पति संतोष के बीच 2007 से गुजारा भत्ते का मामला चल रहा था। शिवसागर वर्मा इसकी पैरवी कर रहे थे और संतोष को उसकी जमीन कुर्क होने का डर था। इसी दुश्मनी में संतोष ने अगले दिन शाम को शिवसागर वर्मा को अकेला देखकर बल्लम से हमला कर हत्या ससुर की हत्या कर दी थी। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User