जाजमऊ के व्यापारियों ने डीएम से मिलकर बताईं समस्याएं:सफाई और गंदगी समेत कई मुद्दों पर मिला जल्द समाधान का आश्वासन

Oct 06, 2026 - 20:07
0
जाजमऊ के व्यापारियों ने डीएम से मिलकर बताईं समस्याएं:सफाई और गंदगी समेत कई मुद्दों पर मिला जल्द समाधान का आश्वासन
कानपुर के जाजमऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखलास अहमद अपने व्यापारियों के साथ क्षेत्र की व्यापारी समस्याओं और जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मंगलवार दोपहर 3 बजे मुलाकात की। उन्होंने जाजमऊ में सफाई व्यवस्था, गंदगी और खाली स्थानों के बेहतर इस्तेमाल समेत कई मुद्दे जिलाधिकारी के सामने रखे। डीएम ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। अखलास अहमद ने बताया कि जाजमऊ के कई स्थानों पर लंबे समय से गंदगी और कूड़े के ढेर की समस्या बनी हुई है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे स्थानों को चिन्हित कर सफाई कराने के बाद वहां पौधरोपण कराया जाए। इससे गंदगी वाले स्थानों को हरित क्षेत्र में बदला जा सकेगा और क्षेत्र का वातावरण भी बेहतर होगा। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में व्यापारियों और आम लोगों से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाना जरूरी है। उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष व्यापारियों की समस्याएं रखते हुए प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई। अखलास अहमद ने कहा कि जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को जिस गंभीरता और सम्मान के साथ सुना, वह सराहनीय है। उन्होंने डीएम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से जाजमऊ की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं का परीक्षण कर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। व्यापार मंडल ने भी क्षेत्र की स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की बात कही। इस दौरान जितेंद्र कुमार, महेंद्र, गुफरान, नफीस, फैज़ समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User