जालौन मेडिकल कॉलेज के बाहर कचरे में घायल बुजुर्ग मिला:सांसे चलती देख लोगों ने भर्ती कराया, 3 दिन से पड़े होने की बात

Oct 05, 2026 - 19:03
0
जालौन मेडिकल कॉलेज के बाहर कचरे में घायल बुजुर्ग मिला:सांसे चलती देख लोगों ने भर्ती कराया, 3 दिन से पड़े होने की बात
उरई में मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार शाम गायनिक विभाग के सामने नाली किनारे कचरे में एक अज्ञात बुजुर्ग घायलावस्था में पड़ा मिला। उसकी सांसें चलती देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बुजुर्ग के कचरे के बीच घायलावस्था में पड़े होने का वीडियो सोमवार शाम करीब 6:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बुजुर्ग की हालत गंभीर दिखाई दे रही थी। बताया गया कि वह करीब तीन दिन से इसी जगह पड़ा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पहचान नहीं हो सकी, अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया नहीं फिलहाल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। वह मेडिकल कॉलेज परिसर में कैसे पहुंचा और कितने समय से वहां पड़ा था, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बुजुर्ग का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User