जालौन में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल:पुलिस कॉल के बाद भी एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, इलाज जारी
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार पंचम कुशवाहा (60) को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन एंबुलेंस एक घंटे देरी से पहुंची, जिससे घायल सड़क पर तड़पता रहा। पीपरी निवासी पंचम कुशवाहा साइकिल से कोंच जा रहे थे। घमूरी गांव के पास कोंच की तरफ से आ रही बाइक UP92AE8421 ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे पंचम के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलने पर सुरही चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को बुलाया। लेकिन एंबुलेंस काफी देर तक नहीं पहुंची, जिससे घायल बुजुर्ग दर्द से कराहते रहे।करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची और बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)