जालौन में ई-रिक्शा चालक को घेरकर पीटा:मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

Oct 05, 2026 - 16:37
0
जालौन में ई-रिक्शा चालक को घेरकर पीटा:मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में दबंगों की दबंगई देखने को मिली। यहां कुछ युवकों ने एक ई-रिक्शा चालक को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार दोपहर 3 बजे वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट का वीडियो कब का है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया गया कि नई बस्ती निवासी रोहित पुत्र नाथूराम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक ई-रिक्शा चालक को घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान पीड़ित खुद को बचाने के लिए गुहार लगाता दिखाई दे रहा है, लेकिन हमलावर लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही बीच सड़क पर मारपीट की घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं जिस व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था, उसे दौरान मारपीट करने वाले युवकों ने उसे वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास भी किया, जो वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। सोमवार दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। कालपी कोतवाली के प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के मुताबिक, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User