जालौन में गमछे से लटका मिला मजदूर का शव:मिट्टी के उपकरण बनाकर चलाता था परिवार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जालौन में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के कमरे में गमछे से लटका मिला। घटना कदौरा थाना क्षेत्र के मंझोआर गांव की है। यहां 40 वर्षीय दीपराज प्रजापति मिट्टी के उपकरण बनाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। अज्ञात कारणों से उन्होंने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब दीपराज का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपराज की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)