डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार:बुलंदशहर में शव काली नदी में फेंकने जा रहा था, लोगों ने पकड़ा

Oct 16, 2026 - 14:51
0
डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार:बुलंदशहर में शव काली नदी में फेंकने जा रहा था, लोगों ने पकड़ा
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के पठान टोला में एक डेढ़ साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब की लत के शिकार पिता इमरान ने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बच्चे के शव को काली नदी में फेंकने जा रहा था। रास्ते में स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। शक होने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पहासू पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी इमरान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भीख मांगकर परिवार चलाती है मां मृतक बच्चे की मां समरीन भीख मांगकर परिवार का पालन-पोषण करती है। समरीन के मुताबिक, घटना के बारे में उनकी बेटी ने बताया कि पापा ने भैया का गला दबाकर उसे मार डाला है। बेटी की बात सुनकर परिवार में दुख का माहौल है। शिकायत के आधार पर दर्ज किया केस पुलिस ने शिकायत और परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों से संबंधित अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User