जालौन में जागरूकता कार्यक्रम:NCC कैडेट्स को मिली हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा की जानकारी

Oct 13, 2026 - 20:07
0
जालौन में जागरूकता कार्यक्रम:NCC कैडेट्स को मिली हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा की जानकारी
आटा थाना पुलिस ने 'मिशन शक्ति अभियान फेज-6' के तहत कस्बे के मोहतरमा जैनब हीरा इंटर कॉलेज में आयोजित एनसीसी (NCC) कैंप में छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने महिला कैडेटों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आटा थानाध्यक्ष और पुलिस टीम ने छात्राओं को आपात स्थिति में तुरंत मदद प्राप्त करने के लिए जरूरी सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को मुख्य रूप से वूमेन पावर लाइन (1090), महिला हेल्पलाइन (181), आपातकालीन पुलिस सेवा (112), स्वास्थ्य सेवा (102), एंबुलेंस (108), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) के उपयोग के बारे में बताया गया। इसके अलावा उन्हें साइबर ठगी से बचने के उपाय भी सुझाए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए पम्पलेट भी वितरित किए। साथ ही, मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो टीम द्वारा कॉलेज के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस स्टॉफ के साथ-साथ स्कूल का समस्त स्टॉफ और एनसीसी कैडेट्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User