विधानसभा निर्वाचन की तैयारी में जुटा आजमगढ़ प्रशासन:बैठक में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश
आजमगढ़ जिला प्रशासन निर्वाचन 2027 की तैयारी में जुट गया है। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में जनपद आजमगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी—फर्स्ट लेवल चेकिंग) का कार्य 12 अक्टूबर 2026 से जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ के परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस में प्रारम्भ हो चुका है। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एफएलसी कार्य निर्धारित मानकों और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जा रहा है।
एफएलसी कार्य के पर्यवेक्षण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डीआर भामर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, गुजरात द्वारा ईवीएम वेयरहाउस में पहुंचकर एफएलसी कार्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच से संबंधित कार्यवाही और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करने वालों पर करें कठोर कार्यवाही आजमगढ़ के डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर, राजस्व वसूली और राजस्व वादों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा और रास्ते को अवरूद्ध करने विषयक जनता दर्शन में प्राप्त हो रही शिकायतों को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लेखपाल द्वारा निरीक्षण के माध्यम से सुनिश्चित करायें कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा न हो तथा रास्ते को अवरूद्ध करने वालों पर कठोर कार्यवाही करें। प्राकृतिक आपदा में हुए क्षति या मृत्यु के मामले में आर्थिक सहायता अनुदान तत्काल दिलाना सुनिश्चित करें। तालाब के पट्टे विषयक प्राप्त शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी ने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया कि तालाब पट्टा आवंटन के समय ग्रामीणों को नियम व शर्तें पढ़कर सुनाई व समझाई जाए। नवरात्रि व दशहरे के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारी अपने तहसील क्षेत्र में पटाखों की लाइसेंसी दुकानों का सत्यापन व स्टोरेज को सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला, अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)