जालौन में कैरियर काउंसलिंग:तकनीक का सही इस्तेमाल करने की सलाह, डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने किया संवाद

Oct 18, 2026 - 12:20
0
जालौन में कैरियर काउंसलिंग:तकनीक का सही इस्तेमाल करने की सलाह, डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने किया संवाद
जालौन के सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में शनिवार को कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अमेरिका के हॉवर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रवींद्र पाल सिंह और महाविद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष हूका ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही इस्तेमाल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। डायरेक्टर आशुतोष हूका ने कहा कि प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से मार्गदर्शन मिलना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का संचालन मृदुल दांतरे ने किया। कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर ने आभार जताया। इस दौरान प्राचार्य ब्रजबल्लभ सिंह, राजीव रेजा और डॉ. नईम बॉबी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User