गुटखे के पैसे के विवाद को लेकर युवक की हत्या:कासगंज में परिजनों ने दुकानदार और उसके बेटों पर आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी
कासगंज के पवसरा गांव में 22 साल के उमेश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों का आरोप है कि 17 अक्टूबर की शाम उमेश ने गांव के दुकानदार रामखिलाड़ी से गुटखा खरीदा था। बचे पैसे लौटाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि रामखिलाड़ी और उसके तीन बेटों ने उमेश से मारपीट की। इसके बाद उमेश घर चला गया। रात करीब 1 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत ने बताया, शुरुआती जांच में उमेश के शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं मिली। पुलिस को उसके शराब पीने और मिर्गी के दौरे आने की जानकारी भी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। तस्वीरें देखिए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)