जालौन में नवविवाहिता ने फांसी लगाई:चार माह पहले हुई थी शादी, पुलिस ने शुरू की जांच

Sep 25, 2026 - 15:37
0
जालौन में नवविवाहिता ने फांसी लगाई:चार माह पहले हुई थी शादी, पुलिस ने शुरू की जांच
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हांसा में गुरुवार/शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की शुक्रवार सुबह 8 बजे जानकारी मिली परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बारे में करीब पुलिस को अस्पताल के मेमोरेंडर के अनुसार 2:15 बजे सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। नवविवाहिता की शादी करीब चार माह पहले ही हुई थी, जिसके चलते मामले की सूचना राजस्व अधिकारियों को भी दी गई है। कदौरा थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम हांसा निवासी सूर्यकुमार उर्फ शीलू अपनी पत्नी ज्योति (25) को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा लेकर पहुंचा। अस्पताल से पुलिस को फौती मेमो के माध्यम से 2:15 मिनट पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना कदौरा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनेश कुमार, कांस्टेबल जतिन यादव और महिला आरक्षी शिखा को अस्पताल भेजा गया। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ज्योति ने 24/25 सितंबर की रात अपने ससुराल स्थित बेडरूम में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के लोगों को जानकारी होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पंचायतनामा की कार्रवाई नायब तहसीलदार कालपी की मौजूदगी में कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User