भाजपा की सेवा संकल्प बाइक यात्रा ललितपुर पहुंची:कार्यकर्ताओं ने फूलों से स्वागत किया, जिला मंत्री सोनाली बबेले ने तिलक लगाया
शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय जनता युवा मोर्चा की 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' ललितपुर पहुंची। यह यात्रा शहर के कसाई मंडी स्थित पानी की टंकी के पास आई, जहां भाजपा की जिला मंत्री सोनाली बबेले के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर इसका स्वागत किया। जिला मंत्री सोनाली बबेले ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को तिलक भी लगाया। इसके बाद यात्रा सदर कांटे के पास पहुंची, जहां नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने फूल बरसाकर स्वागत किया। नगर पालिका और सावरकर चौक सहित कई और जगहों पर भी यात्रा का स्वागत किया गया। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर निकाली जा रही है। 17 सितंबर को बनारस से शुरू हुई यह यात्रा गुजरात तक 1500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। अभी तक यह यात्रा करीब 700 किलोमीटर की दूरी तय कर ललितपुर पहुंची है। यात्रा के स्वागत को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, रमेश खटीक, दिनेश गोस्वामी, दीपक चौबे, मुन्ना लाल जैन और अजय जैन साइकिल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)