जालौन में सड़क हादसे में युवक की मौत:इलाज के लिए झांसी ले जाते समय मोठ के पास तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Oct 08, 2026 - 10:31
0
जालौन में सड़क हादसे में युवक की मौत:इलाज के लिए झांसी ले जाते समय मोठ के पास तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भेंपता-कमतरी मार्ग पर पालीवाल की बगीचा के पास बुधवार रात करीब आठ बजे हुए सड़क हादसे में कमतरी निवासी युवक अखिलेश कुमार रजक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए झांसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मोठ के पास उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, कैलिया थाना क्षेत्र के कमतरी निवासी अखिलेश कुमार रजक बुधवार रात किसी काम से भेंपता-कमतरी मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान पालीवाल की बगीचा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि अखिलेश की हालत मौके पर ही नाजुक हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए झांसी ले जाने का प्रयास किया। ग्रामीण अखिलेश को लेकर झांसी की ओर रवाना हुए, लेकिन मोठ के पास उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीण और परिजन शव को लेकर कमतरी स्थित घर पहुंचे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की सूचना परिजनों ने डायल-112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली सूचना मिलते ही पहाड़गांव चौकी प्रभारी राजकुमार निगम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User