जालौन में सेवा संकल्प अभियान:कलेक्ट्रेट में लगी विकास कार्यों की चित्र प्रदर्शनी, कई विभागों ने स्टॉल लगाए

Oct 05, 2026 - 16:20
0
जालौन में सेवा संकल्प अभियान:कलेक्ट्रेट में लगी विकास कार्यों की चित्र प्रदर्शनी, कई विभागों ने स्टॉल लगाए
जालौन में ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा’ के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं और जनपद के विकास कार्यों को दर्शाती एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही, आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल भी लगाए गए। इस प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशू चतुर्वेदी और जिलाधिकारी समीर ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के पश्चात जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सभी विभागीय स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संचालित योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वहीं, सूचना विभाग की ओर से लगाई गई चित्र प्रदर्शनी में जनपद में हुए प्रमुख विकास कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्हें जागरूक करना और योजनाओं की जानकारी होना बेहद जरूरी है। वहीं, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि आम जनमानस को विभागीय योजनाओं की जानकारी अत्यंत सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे आसानी से इसका लाभ उठा सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User