वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प बाइक-यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची:भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर आपसी संवाद मजबूत करने का दिया संदेश

Oct 05, 2026 - 16:20
0
वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प बाइक-यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची:भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर आपसी संवाद मजबूत करने का दिया संदेश
प्रतापगढ़ में सोमवार को वडनगर से वाराणसी तक चल रही जल, जन एवं सेवा संकल्प अभियान की बाइक सेवा यात्रा पहुंची। यात्रा ने अंतू के लोहिया नगर से जिले में प्रवेश किया। दोपहर करीब 2 बजे से भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया। चिलबिला चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य की मौजूदगी में यात्रियों का भव्य अभिनंदन किया गया। इसके बाद यात्रा पेपर खास होते हुए रानीगंज के रास्ते जौनपुर के लिए रवाना हो गई। सेवा संकल्प बाइक यात्रा का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने किया। लोहिया नगर में संजय सिंह, बाबूगंज में संजय सोनी, नगर पंचायत गड़वारा में सचिन सिंह शोलू, बिहारगंज में राजेश सिंह और चंद्र प्रताप समेत कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद चिलबिला चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत किया। पिपरी में अनिल त्रिपाठी, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल और अशोक त्रिपाठी की टीम ने भी सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया। इस दौरान यात्रियों के लिए नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की गई। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि वडनगर से वाराणसी जा रहे यात्रियों का प्रतापगढ़ की धरती पर स्वागत करना सम्मान की बात है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को जोड़ना और आपसी संवाद को मजबूत करने का संदेश देना है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'वंदे मातरम्' और 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' के नारे लगाए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, मदन पाल, राहुल, छोटू, भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्रा, वडनगर कार्यक्रम संयोजक प्रवीण देसाई, दिव्य पाल सिंह सोलंकी और युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद बाइक यात्रा रानीगंज होते हुए जौनपुर के लिए रवाना हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User