जालौन में तमंचा और दो कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार:कदौरा-पथरेहटा मार्ग पर नाका बंबा के पास पकड़ा गया, पहले से 9 केस

Oct 15, 2026 - 15:04
0
जालौन में तमंचा और दो कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार:कदौरा-पथरेहटा मार्ग पर नाका बंबा के पास पकड़ा गया, पहले से 9 केस
जालौन में कदौरा थाना पुलिस ने बुधवार रात करीब 11 बजे आसिफ उर्फ बबलू (27) को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कदौरा के इस्लामाबाद मोहल्ले का निवासी है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कदौरा-पथरेहटा मार्ग पर नाका बंबा के पास आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। कदौरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 148/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में केस दर्ज किया गया है। सीओ कालपी राजेश कमल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में वर्ष 2018 से 2026 के बीच कदौरा, उरई और आटा थानों में कुल नौ मामले दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User