डांडिया उत्सव में महिला सुरक्षा का संदेश:मिशन शक्ति के तहत मनीषा सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Oct 15, 2026 - 15:04
0
डांडिया उत्सव में महिला सुरक्षा का संदेश:मिशन शक्ति के तहत मनीषा सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार में सांस्कृतिक संध्या और डांडिया उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में एडीसीपी (ट्रैफिक/महिला सुरक्षा) मनीषा सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों तथा स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी नीलम राणा और पुलिस टीम ने भी अभियान की जानकारी साझा की। कार्यक्रम की शुरुआत नव दुर्गा नृत्य से हुई। सपना, बबीता, लक्ष्मी और प्रीति के गायन ने दर्शकों का मन मोह लिया। साहिल और कनिष्का की ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं। ऋतु, सीमा, दीपिका, प्रीति और रश्मि ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया प्रस्तुत किया। डांडिया डुएट प्रतियोगिता में ऋतु और दीपिका की जोड़ी विजेता रही। भारती और धर्मवती ने दूसरा, जबकि दिव्यांशी और इरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिला सुरक्षा का संदेश भी दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User