जालौन पुलिस में 148 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:त्योहारों के बीच कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई थानों में नई तैनाती

Oct 07, 2026 - 12:06
0
जालौन पुलिस में 148 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:त्योहारों के बीच कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई थानों में नई तैनाती
जालौन में त्योहारों के बीच कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के बाद जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस की विशेष शाखाओं में तैनात 148 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का ट्रांसफर किया है। आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई। तबादले जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के कार्यवृत्त संख्या 53/2026 में लिए गए फैसले के आधार पर किए गए हैं। कई प्रमुख थानों में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों को हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है। वहीं न्यायालय सुरक्षा, साइबर सेल समेत अन्य शाखाओं में भी नई तैनाती की गई है। कालपी, कोंच और उरई में सबसे ज्यादा बदलाव तबादला सूची में कालपी, कोंच, उरई कोतवाली, जालौन, डकोर, कदौरा, कुठौंद, रामपुरा और नदीगांव समेत कई थाने शामिल हैं। कालपी से आरक्षी अनुज कुमार (1155) और सुनील कुमार सिंह (299) समेत कई पुलिसकर्मियों को कोंच भेजा गया है। वहीं कालपी में पुलिस बल बढ़ाने के लिए नदीगांव से रामकुमार (1200) और कुठौंद से आशुतोष व राघवेंद्र को तैनाती दी गई है। उरई और जालौन थाने में भी बदली टीम उरई कोतवाली और जालौन थाने में भी बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी बदली गई है। यहां लंबे समय से तैनात कई आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है। उनकी जगह अन्य थानों से पुलिसकर्मियों को तैनाती दी गई है। महिला थाने से भी पुलिसकर्मियों का तबादला महिला थाने में तैनात आरक्षी रणविजय सिंह का भी स्थानांतरण किया गया है। वहीं महिला थाने से प्रमोद कुमार (65) को कदौरा भेजा गया है। तबादलों में ग्रामीण क्षेत्रों के थानों को भी शामिल किया गया है, जिससे वहां पुलिस की गश्त और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है। थानों से साइबर सेल तक नई तैनाती पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों के अलावा न्यायालय सुरक्षा, साइबर सेल और अन्य पुलिस शाखाओं में भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। त्योहारों के दौरान पुलिस बल की जरूरत को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक नई तैनाती के बाद पुलिस व्यवस्था को और बेहतर तरीके से चलाने की कोशिश होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User