निकाह के कुछ घंटे बाद युवक ने दी जान:मेरठ में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Oct 07, 2026 - 12:06
0
निकाह के कुछ घंटे बाद युवक ने दी जान:मेरठ में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मेरठ में खरखौदा क्षेत्र में एक युवक ने निकाह के कुछ घंटे बाद ही आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह खेत की ओर निकले ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक दिन पहले हुई थी शादी उलधन गांव के रहनेवाले यूनुस (27) का मंगलवार को मेरठ के पावली गांव में हुआ था। वह दुल्हन के साथ घर लौटा था। रात में वह घर से निकल गया और सेतकुआ गांव के पास आम के बाग में चला गया। जहां उसने आम के पेड़ से लटकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव सेतकुआ गांव के पास तेजवीर के आम के बाग में मिला, जिससे परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी समय पाल अत्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User